HomeHimachalShimlaकर्ज में डूबे किसानों को सुक्खू सरकार की बड़ी राहत, 3 लाख...

कर्ज में डूबे किसानों को सुक्खू सरकार की बड़ी राहत, 3 लाख तक के कृषि ऋण पर आधा ब्याज भरेगी सरकार

सुक्खू सरकार ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। राज्य सरकार वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) नीति के तहत कृषि ऋण ब्याज अनुदान योजना शुरू करेगी।

शिमला : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। राज्य सरकार वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) नीति के तहत कृषि ऋण ब्याज अनुदान योजना शुरू करेगी।

इस योजना के तहत प्रति किसान 3 लाख रुपये तक के कृषि ऋण पर बकाया ब्याज का 50 प्रतिशत सरकार वहन करेगी। योजना के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे प्रदेश के करीब 6,356 किसानों को लाभ मिलेगा।

यह योजना उन किसानों के लिए राहत लेकर आई है, जिनकी कृषि भूमि ऋण का भुगतान न कर पाने के कारण नीलामी के खतरे में है। सरकार का मानना है कि बकाया ब्याज का आधा हिस्सा वहन किए जाने से किसानों के लिए ऋण का नियमितीकरण आसान होगा और वे आर्थिक संकट से उबरकर अपनी कृषि गतिविधियां जारी रख सकेंगे।

ये भी पढ़ें:  युवक की हत्या मामले में बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर दबोचे आरोपी, टीम को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण कई किसान आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, इसलिए पात्र किसानों को एकमुश्त राहत देने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्राकृतिक रूप से उगाई गई फसलों के लिए ऐतिहासिक समर्थन मूल्य भी दिया जा रहा है। इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं को रसायनमुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो रहे हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती रैली: हमीरपुर में तीसरे दिन 500 अभ्यर्थियों ने दिया ग्राउंड टेस्ट

योजना का क्रियान्वयन हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक और कांगड़ा सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के माध्यम से किया जाएगा। संबंधित बैंक शाखाएं पात्र किसानों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करेंगी, ताकि उन्हें समय पर ब्याज अनुदान का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और वित्तीय संस्थानों को योजना शीघ्र लागू करने के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More