HomeHimachalSirmaurबारिश शुरू होते ही खुल गई मेडिकल कॉलेज की पोल! इमरजेंसी वार्ड...

बारिश शुरू होते ही खुल गई मेडिकल कॉलेज की पोल! इमरजेंसी वार्ड की सीलिंग टूटी, अंदर भर गया पानी

बारिश ने एक बार फिर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। तेज बारिश और तूफान के बीच इमरजेंसी वार्ड की सीलिंग का एक हिस्सा टूट गया और वार्ड में पानी भर गया। इससे वार्ड में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नाहन : रविवार दोपहर बाद हुई बारिश ने एक बार फिर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। तेज बारिश और तूफान के बीच इमरजेंसी वार्ड की सीलिंग का एक हिस्सा टूट गया और वार्ड में पानी भर गया। इससे वार्ड में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस मेडिकल कॉलेज की छत ही ठीक नहीं, वहां मरीजों की हालत कैसी हो सकती है। राहत की बात यह रही कि सीलिंग का हिस्सा किसी मरीज पर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

दरअसल, हर बारिश के साथ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की वही पुरानी तस्वीर सामने जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब बारिश के दौरान मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में इस तरह की स्थिति बनी हो। इससे पहले भी कई बार सीलिंग से पानी टपकने और छत के हिस्से टूटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। नतीजा यह है कि हर बरसात के साथ मरीजों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 11 दिन में 319 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, अब तक 948 किसान करवा चुके पंजीकरण

बारिश का पानी वार्ड के भीतर पहुंचने से इलाज व्यवस्था भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब हर बरसात में इमरजेंसी वार्ड की यही हालत होती है तो आखिर इस समस्या का स्थायी समाधान अब तक क्यों नहीं किया गया? इमरजेंसी जैसे संवेदनशील वार्ड में बार-बार इस तरह की घटनाएं मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज की एमएस से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड के विकास मॉडल पर सिरमौर के डॉ. आत्मा राम की बड़ी रिसर्च, क्षेत्रीय असमानताओं पर प्रकाशित हुई ये पुस्तक
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More