HomeHimachalChambaरंग महल, अखंड चंडी पैलेस और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का...

रंग महल, अखंड चंडी पैलेस और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का DC ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

DC मुकेश रेपसवाल ने आज ऐतिहासिक रंग महल, अखंड चंडी पैलेस और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का दौरा कर यहां जारी रखरखाव एवं सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

चंबा : DC मुकेश रेपसवाल ने आज ऐतिहासिक रंग महल, अखंड चंडी पैलेस और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का दौरा कर यहां जारी रखरखाव एवं सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने ऐतिहासिक रंग महल में आवश्यक रखरखाव एवं सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुकेश रेपसवाल ने ऐतिहासिक अखंड चंडी पैलेस में संचालित जिला पुस्तकालय में हुए रखरखाव कार्यों का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने शौचालय में पानी की उपलब्धता को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने जिला पुस्तकालय प्रभारी को कंप्यूटर लैब कार्यशील करने को कहा। साथ में उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की सूची तैयार कर विभिन्न विभागों को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, शुभ मुहूर्त और सटीक उपाय के साथ जानें पूरा राशिफल

उन्होंने विद्यार्थियों की मांग पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक पुस्तकों की सूची उपमंडलाधिकारी नागरिक चंबा को उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राप्त सूची के अनुरूप जिला पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

मुकेश रेपसवाल ने इसके पश्चात श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने निरीक्षण के उपरांत मीडिया कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि इन ऐतिहासिक धरोहरों में आवश्यक मरम्मत संबंधी विभिन्न कार्य चिन्हित किए गए थे। इनमें अखंड चंडी पैलेस स्थित पुस्तकालय का मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ये भी पढ़ें:  100 साल की उम्र में भी नहीं टूटा मतदान करने का जज्बा, सिरमौर में बुजुर्गों ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

मुकेश रेपसवाल ने कहा कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में लगभग 11 मरम्मत कार्य चिन्हित किए गए थे। संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसके लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर संरक्षण की आवश्यकता सामने आई है। उन्होंने बताया कि चूंकि यह कार्य ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण से जुड़ा है। ऐसे में इन कार्यों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सहयोग से ही करवाया जाएगा।

उपायुक्त ने जिलावासियों का आह्वान करते हुए कहा कि अखंड चंडी पैलेस एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग अवश्य करें।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती में इस बार एआरओ हमीरपुर से 1000 युवाओं की सिलेक्शन, 27 को रिपोर्ट करने के निर्देश

उपमंडलाधिकारी नागरिक प्रियांशु खाती, तहसीलदार भूपेंद्र कश्यप, पार्षद रजनी शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जोगिंदर शर्मा, अर्थशास्त्री जिला विकास अधिकारी कार्यालय विनोद कुमार, सहायक अभियंता उपेंद्र शर्मा इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More