HomeHimachalSolanनशे के खिलाफ बद्दी पुलिस का वार, 2 किलो से ज्यादा गांजे...

नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस का वार, 2 किलो से ज्यादा गांजे के साथ यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

बद्दी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिना नंबर की ब्लैक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, जिन्हें लेमनट्री होटल के समीप एक कबाड़ की दुकान के पास स्पेशल सेल-एक्स की टीम ने दबोच लिया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों की तलाशी ली। इस दौरान उनके पिट्ठू बैग से 2.054 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों की पहचान विशाल कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी आगरा, उत्तरप्रदेश और चमन कुमार पुत्र तीर्थ सिंह निवासी अमरोहा, उत्तरप्रदेश के रूप में की है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : बल्क ड्रग पार्क के निर्माण को पर्यावरण की मंजूरी, 20 हजार को मिलेगा रोजगार

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More