HomeHimachalSirmaurसिरमौर में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो परिवारों...

सिरमौर में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, पुलिस जांच में जुटी

दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों हादसों के केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश और जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग हिट एंड रन सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों हादसों के केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश और जांच शुरू कर दी है। वहीं, दुर्घटना में मारे गए युवकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस थाना पुरूवाला में दर्ज मामले में सुरेश कुमार पुत्र बहादुर सिंह निवासी गांव टिक्करी कठवार, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर ने शिकायत में बताया कि वह अपनी स्कूटी पर पांवटा साहिब से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-707 पर नारीवाला के समीप सतौन की ओर से पांवटा साहिब जा रहे मोटरसाइकिल नंबर को एक अज्ञात वाहन चालक ने गलत दिशा में आकर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार विशाल और अभिषेक दोनों निवासी टिक्करी कठवार घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर जिला की इस पंचायत की महिला प्रधान पद से बर्खास्त, DC ने जारी किए आदेश

दूसरा हादसा भी पुलिस थाना पुरूवाला में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता दिगेश चौहान पुत्र हरिराज सिंह, हाल किरायेदार गांव हरिपुर टोहाना, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि 1 जुलाई को जुगनू दी हट्टी, हरिपुर टोहाना के सामने मोड़ पर एक अज्ञात डंपर चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल चालक सुरेश कुमार पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव काशीपुर, तहसील पांवटा साहिब गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस थाना पुरूवाला में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार वाहन चालकों को जल्द गिरफ्तार करेगी। पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  केशव राम ने संभाला सहायक आयुक्त का अतिरिक्त पदभार, कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More