होमHimachalHamirpurवन विभाग में रखे जाएंगे रिटायर्ड नायब तहसीलदार, कानूनगो-पटवारी, इस तारीख तक...

वन विभाग में रखे जाएंगे रिटायर्ड नायब तहसीलदार, कानूनगो-पटवारी, इस तारीख तक मांगे आवेदन

वन वृत्त हमीरपुर में वन भूमि के सर्वे, निशानदेही, राजस्व रिकॉर्ड की अपडेशन और वन भूमि से संबंधित अन्य मामलों को सुलझाने के लिए राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारियों की सेवाएं ली जाएंगी।

हमीरपुर : वन वृत्त हमीरपुर में वन भूमि के सर्वे, निशानदेही, राजस्व रिकॉर्ड की अपडेशन और वन भूमि से संबंधित अन्य मामलों को सुलझाने के लिए राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारियों की सेवाएं ली जाएंगी।

वन वृत्त हमीरपुर के अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा ने बताया कि इन कार्यों के लिए एक सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार, एक सेवानिवृत्त कानूनगो और 3 सेवानिवृत्त पटवारी फिक्स मासिक मानदेय आधार पर रखे जाएंगे। नायब तहसीलदार को 60 हजार, कानूनगो को 50 हजार और पटवारियों को 40 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। आवेदक की आयु पहली जुलाई 2026 को 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उसने राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्ष तक सेवाएं दी हों और उसके खिलाफ कोई भी केस या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका मनीषा असाम में सम्मानित, अष्टलक्ष्मी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में लिया हिस्सा

इन पदों के लिए 20 जुलाई तक वन वृत्त कार्यालय हमीरपुर में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ सरकारी अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र अवश्य संलग्न किया जाना चाहिए। अरण्यपाल ने बताया कि इन सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा में तैनात किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र, नियम एवं अन्य शर्तों की जानकारी वन वृत्त कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त की जा सकती है। इसे वन विभाग की वेबसाइट एचपीफॉरेस्ट.जीओवी.इन से भी डाउनलोड किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-223217 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, नोट कर लें फरवरी माह की ये तारीखें
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More