ग्रह नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज कई राशि के जातकों को धन लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं, तो कुछ राशि वालों को खर्च, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आज का उपाय।
मेष राशि
आज के दिन आप थोड़ा आराम कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। धन की जरूरत पड़ सकती है। शाम के समय विलास की सामग्री पर आप धन खर्च कर सकते हैं। किसी साथी के साथ आप बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। मित्रों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। परिवार में किसी बात को लेकर आप भावुक हो सकते हैं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : घर से बाहर निकलते समय अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें।
वृष राशि
आज कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वित्तीय हालत में सुधार होगा। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। आज घर का कोई बड़ा व्यक्ति आपको डांट सकता है। पारिवारिक समस्याओं को आज आप अनदेखा कर सकते हैं। यात्रा सोच-समझकर करें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
मिथुन राशि
आज नशे की लत से दूर रहें। घर-परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जमीन व वाहन के क्रय-विक्रय से आज आपको धन लाभ हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आज कोई आपसी आर्थिक मदद की मांग कर सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | उपाय : सफेद रंग के फूलों से कुलदेवी की आराधना करें।
कर्क राशि
आज आपका स्वभाव क्रोधी और ईर्ष्यालु हो सकता है। काम के प्रति की गई लापरवाही आज आपको महंगी पड़ सकती है। व्यर्थ धन खर्च होने की संभावना रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। जरूरी हो तभी यात्रा करें। आज कोई अपने स्वार्थ के लिए आपका बेवकूफ बना सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : नीला | उपाय : गणेश जी को दूर्वा की माला चढ़ाएं।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। धन आगमन की संभावना रहेगी। बच्चे अपनी उपलब्धियों से आपको गर्व की अनुभूति करा सकते हैं। आज आपके कार्य की जमकर प्रशंसा होगी। कई महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : किसी गौशाला में जाकर गाय को अन्न खिलाएं।
कन्या राशि
आज जमीनी विवाद होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। आज आप किसी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के आपके पास अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आपको व्यर्थ में घर वालों से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : 27 मसूर की दाल के दाने और पांच लाल रंग के फूल लेकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
तुला राशि
आज परिस्थितियों को देखकर घबराएं नहीं। आज आपको किसी की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। खराब स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। आज आपको किसी का पैसा चुकाने में दिक्कत आ सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : हरा | उपाय : नीम या बाबूल की दातून करें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। आज आप आलोचनाओं के शिकार हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। वित्तीय हालत में सुधार होगा। घर की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा थकाने वाली रहेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : दूध की एक थैली किसी गरीब महिला को दान करें।
धनु राशि
हृदय संबंधी रोग आज आपको ग्रसित कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश से आज आपको फायदा हो सकता है। नए व्यापार को शुरू करने के लिए आज आप अपने माता-पिता को विश्वास में ले सकते हैं। धन आगमन की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर आज आप धन खर्च कर सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : लाल | उपाय : लाल या भूरे रंग की गाय को मीठी रोटी खिलाएं।
मकर राशि
आज आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। घर पर आज कोई मेहमान आ सकता है। कुछ अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज किसी परिचित व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : शंकर जी की पूजा करें।
कुंभ राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज किसी को भी भूलकर पैसा उधार न दें। वित्तीय हालत में सुधार होगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर पढ़कर ही हस्ताक्षर करें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : साफ-सुथरे रहें।
मीन राशि
आज सेहत अच्छी रहेगी। कोई भी काम शुरू करने से पहले किसी की सलाह जरूर लें। आज आप ऐसा कार्य कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास करेंगे। कामकाज के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। शाम के समय पैसों की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : बादामी | उपाय : किसी धार्मिक स्थान पर दान करें।