HomeHimachalSirmaurजमा एक की फिजिकल एजुकेशन कंपार्टमेंट परीक्षा पर आखिर क्यों उठे सवाल......

जमा एक की फिजिकल एजुकेशन कंपार्टमेंट परीक्षा पर आखिर क्यों उठे सवाल… विद्यार्थियों ने लगाया ये आरोप

जमा एक कक्षा की फिजिकल एजुकेशन कंपार्टमेंट परीक्षा का प्रश्नपत्र विवादों में घिर गया है। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि कुल 60 अंकों के प्रश्नपत्र में 5 अंकों के प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गए हैं।

नाहन : जमा एक कक्षा की फिजिकल एजुकेशन कंपार्टमेंट परीक्षा का प्रश्नपत्र विवादों में घिर गया है। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि कुल 60 अंकों के प्रश्नपत्र में 5 अंकों के प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गए हैं। इसके साथ ही बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) और प्रश्नों के क्रमांकन में भी गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। इसे लेकर विद्यार्थियों ने इस परीक्षा की निष्पक्ष जांच और अभ्यर्थियों को राहत देने की मांग उठाई है।

जानकारी के अनुसार गत दिन यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जो मार्च में हुई वार्षिक परीक्षा में फिजिकल एजुकेशन विषय में अनुत्तीर्ण हो गए थे। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से दोबारा उत्तीर्ण होने का अवसर दिया गया है। छात्रों का आरोप है कि 60 अंकों के इस प्रश्नपत्र में 5 अंकों के प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गए।

ये भी पढ़ें:  डॉ. राघव की बर्खास्तगी पर भड़का पांवटा साहिब, बाजार बंद कर सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली, मां रजनी भी हुईं शामिल

विद्यार्थियों के अनुसार प्रश्न क्रमांक 21, 22, 23, 26 और 27 ऐसे पूछे गए, जो जमा एक के बजाय जमा दो के स्तर और पाठ्यक्रम से संबंधित हैं। उनका कहना है कि कंपार्टमेंट परीक्षा में उच्च कक्षा के प्रश्न पूछे जाने से उनके परिणाम पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि बहुविकल्पीय प्रश्नों के भाग में भी गड़बड़ी पाई गई। प्रश्नपत्र में 16 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए, जबकि अंक केवल 12 प्रश्नों के निर्धारित किए गए। ऐसे में चार प्रश्नों के अंक किस आधार पर तय किए जाएंगे, यह स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा कई प्रश्नों में क्रम संख्या अंकित नहीं होने से उत्तर लिखने में भी भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

ये भी पढ़ें:  सोलनाइट स्नूकर अकादमी में पहले दिन हुए 8 मैच, हरीश ने निशांत को हरा जीता पहला मैच

नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर कई विद्यार्थियों ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा उनके लिए शैक्षणिक वर्ष बचाने का अंतिम अवसर थी, लेकिन प्रश्नपत्र में हुई कथित त्रुटियों ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। छात्रों ने मांग की है कि विवादित प्रश्नों की विशेषज्ञ समिति से जांच कराई जाए और छात्रों को नियमानुसार राहत दी जाए।

उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि यदि विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पर आपत्ति है या उन्हें लगता है कि कोई प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर है, तो वे इसकी जानकारी बोर्ड को दें। बोर्ड पूरे मामले की जांच करेगा। यदि जांच में छात्रों की आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित स्कूलों को निर्देश जारी किए जाएंगे कि परीक्षा में बैठे विद्यार्थियों को नियमानुसार ग्रेस मार्क्स प्रदान किए जाएं।

ये भी पढ़ें:  22 मार्च को हमीरपुर में 5 केंद्रों पर होगी CBSE काडर के शिक्षकों की परीक्षा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More