HomeHimachalHamirpurपैरा लीगल वॉलंटियर बनने को 28 जुलाई तक करें आवेदन, मैट्रिक पास...

पैरा लीगल वॉलंटियर बनने को 28 जुलाई तक करें आवेदन, मैट्रिक पास के लिए भी मौका!

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर ने जिले के पांच ग्राम विधिक सेवा केंद्रों में पैरा लीगल वॉलंटियरों की इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 28 जुलाई तक पक्का भरो स्थित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में आवेदन जमा कर सकते हैं।

हमीरपुर : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर ने जिले के पांच ग्राम विधिक सेवा केंद्रों में पैरा लीगल वॉलंटियरों की इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 28 जुलाई तक पक्का भरो स्थित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में आवेदन जमा कर सकते हैं।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिला हमीरपुर के बोहनी, पटलांदर, भोरंज, नादौन और बड़सर में ग्राम विधिक सेवा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जिला की विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों को इन केंद्रों के अंतर्गत लाया गया है। इन केंद्रों में पैरा लीगल वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे, जो आम लोगों को कानूनी सहायता और इससे संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

ये भी पढ़ें:  मंडी में नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) की मुफ्त कानूनी सहायता योजना और अन्य योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा सभी के लिए न्याय सुलभ बनाने में पैरा लीगल वॉलंटियर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कुलदीप शर्मा ने स्पष्ट किया कि पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए किसी भी प्रकार के मानदेय का प्रावधान नहीं है और यह पूरी तरह स्वैच्छिक सेवा है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का कम से कम मैट्रिक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 28 जुलाई तक पक्का भरो स्थित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश में लंबित जल विद्युत परियोजनाओं को जारी होंगे नोटिस, सीएम ने दिए निर्देश

Latest Articles

Explore More