HomeHimachalSolanनशा तस्करों पर बद्दी पुलिस की पैनी नजर, 25 कूरियर कार्यालयों और...

नशा तस्करों पर बद्दी पुलिस की पैनी नजर, 25 कूरियर कार्यालयों और गोदामों में चलाया सघन चेकिंग अभियान

अवैध नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस जिला क्षेत्र के 25 कूरियर सेवा कार्यालयों और उनके गोदामों का सघन निरीक्षण किया और औचक चेकिंग की।

बद्दी : अवैध नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस जिला क्षेत्र के 25 कूरियर सेवा कार्यालयों और उनके गोदामों का सघन निरीक्षण किया और औचक चेकिंग की। अभियान का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना और कूरियर नेटवर्क के माध्यम से होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना था।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने सभी कूरियर कार्यालयों और गोदामों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कूरियर सेवा संचालकों और कर्मचारियों को संदिग्ध पार्सल, संदिग्ध व्यक्ति या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें:  नगर परिषद पांवटा साहिब में भाजपा-कांग्रेस बराबरी पर, सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथ

इसके साथ ही पुलिस ने सभी कूरियर संचालकों को सुरक्षा मानकों और आवश्यक सत्यापन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More