HomeBreakingनाहन में चिट्टे के साथ पकड़े गए ये युवक, कालाअंब की तरफ...

नाहन में चिट्टे के साथ पकड़े गए ये युवक, कालाअंब की तरफ से कार में लेकर पहुंचे थे नशा, गुप्त सूचना पर कार्रवाई

सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नाहन : सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सेल नाहन की टीम गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कालाअंब की ओर से नाहन आ रही बलेनो कार में दो युवक चिट्टे की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर वाहन को रोक लिया।

ये भी पढ़ें:  सोलन जिला के 12670 किसान कर रहे नेचुरल फार्मिंग: डॉ. प्रियंका

तलाशी के दौरान कार चालक रमन लाल (32), निवासी सुरला, तहसील नाहन और उसके साथ बैठे विलक्षण सिंह (23), निवासी यशवंत विहार कॉलोनी, नाहन, जिला सिरमौर के कब्जे से 11.85 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

इसके बाद दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि 4 जुलाई को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : ठगी मामले का उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, दाओबा चौक जालंधर से दबोचा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More