HomeHimachalShimlaएवरेस्ट फतह करने वाली हिमाचल की बेटी रुचि ठाकुर को CM सुक्खू...

एवरेस्ट फतह करने वाली हिमाचल की बेटी रुचि ठाकुर को CM सुक्खू ने किया सम्मानित, 1 लाख के पुरस्कार की घोषणा

रुचि ठाकुर ने रविवार को ओक ओवर में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। रुचि ने 21 मई 2026 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

शिमला : हिमाचल की बेटी की ऐतिहासिक उपलब्धि को प्रदेश सरकार ने सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली करसोग की रुचि ठाकुर को सम्मानित करते हुए एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

जिला मंडी की तहसील करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने रविवार को ओक ओवर में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। रुचि ने 21 मई 2026 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

मुख्यमंत्री ने रुचि ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता युवा पीढ़ी को दृढ़ संकल्प, साहस और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए रुचि ठाकुर को सम्मानित किया और एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें:  Himachal : इन 4 मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार होगा मास्टर प्लान

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी असाधारण प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उनकी उपलब्धियां प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं और वे पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More