HomeHimachalSirmaurसिरमौर में कृषि स्टार्टअप संचालक को जान से मारने की धमकी, 3...

सिरमौर में कृषि स्टार्टअप संचालक को जान से मारने की धमकी, 3 लाख रुपये मांगने का आरोप

पच्छाद क्षेत्र में कृषि स्टार्टअप संचालक से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

सराहां : जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में कृषि स्टार्टअप संचालक से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार नवीन सिंह निवासी आदर्श कुटीर, वार्ड नंबर-4, हब्बन रोड, राजगढ़ ने थाना पच्छाद में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि ग्राम बनूना में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने तथा स्थानीय किसानों की आय और आजीविका में सुधार के उद्देश्य से कृषि स्टार्टअप स्थापित किया है।

उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि ग्राम बनूना निवासी गणेश स्टार्टअप शुरू होने के बाद से लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है। साथ ही उससे तीन लाख रुपये की मांग भी की जा रही है। आरोप है कि ये राशि यहां उद्यम स्थापित करने की एवज में मांगी जा रही है।

ये भी पढ़ें:  बदल गए हैं वाहनों की प्रदूषण जांच के नियम, अब बनेगा वीडियो, स्मार्ट फोन से होेगी जांच

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पच्छाद में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस आगामी जांच में जुटी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More