बद्दी : आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से बद्दी पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में एक और सफलता हासिल की है। थाना बद्दी पुलिस ने CEIR पोर्टल की सहायता से करीब 40 हजार रुपये कीमत का गुम हुआ मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रैक कर बरामद किया।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल एक व्यक्ति की कीमती संपत्ति वापस मिली, बल्कि गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में आधुनिक तकनीक की उपयोगिता भी एक बार फिर साबित हुई।
