HomeHimachalSolanएटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भारद्वाज का निधन, श्रमिक आंदोलन और ट्रेड...

एटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भारद्वाज का निधन, श्रमिक आंदोलन और ट्रेड यूनियन जगत में शोक की लहर

हिमाचल प्रदेश एटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चंद्र भारद्वाज का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश के श्रमिक आंदोलन और ट्रेड यूनियन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

सोलन : हिमाचल प्रदेश एटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चंद्र भारद्वाज का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश के श्रमिक आंदोलन और ट्रेड यूनियन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्रमिक नेता कामरेड जगदीश चंद्र भारद्वाज ने अपने करीब चार दशक के सार्वजनिक जीवन में श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया। वे ताउम्र श्रमिक और मजदूर वर्ग की पीड़ा और उनके संवैधानिक अधिकारों को सड़क से लेकर देश की अदालतों तक पूरे जोश के साथ उठाते रहे।

श्रमिकों और कामगारों के हितों की लड़ाई को वे फ्रंट फुट पर आकर लड़ते थे यही वजह है कि कामरेड जगदीश चंद्र भारद्वाज को श्रमिकों के मसीहा के रूप में भी जाना जाता था।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू बोले, हंगामा छोड़ सत्र के दौरान जनता के मुद्दे उठाए विपक्ष

वे विभिन्न बोर्डों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे और श्रम कानूनों से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्षरत रहे। उनके साथ लंबे समय तक विभिन्न संयुक्त धरना- प्रदर्शनों और श्रमिक आंदोलनों में कार्य करने वाले सहयोगियों ने उन्हें एक निष्ठावान, संघर्षशील और कर्मठ नेता बताया। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका समर्पण और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव याद की जाएगी।

श्रमिक आंदोलनों में उनके साथ कदम से कदम मिला कर चलते रहे उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कामरेड जगदीश चंद्र भारद्वाज का जाना केवल एटक को ही नहीं, बल्कि पूरे श्रमिक आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती: लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने जारी किया भर्ती रैली का शेड्यूल

एटक नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कामरेड जगदीशचंद्र भारद्वाज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More