HomeHimachalSirmaurसिरमौर: पांवटा साहिब उपमंडल में 10 जुलाई को बंद रहेंगे सभी शिक्षण...

सिरमौर: पांवटा साहिब उपमंडल में 10 जुलाई को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, SDM ने जारी किए आदेश

हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के दृष्टिगत उपमंडल पांवटा साहिब के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।

पांवटा साहिब : उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब द्विज गोयल ने मौसम विभाग द्वारा जिला सिरमौर सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के दृष्टिगत उपमंडल पांवटा साहिब के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।

आदेशों के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्ले स्कूलों और अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में 10 जुलाई, 2026 को अवकाश रहेगा।

उपमंडलाधिकारी (ना.) पांवटा साहिब द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  एक कैदी ने साइड मांगी तो दूसरा बोला- तूने कौन सा जहाज निकालना है, इतना कहते ही भिड़ पड़े हत्या के आरोपी 3 कैदी, मचाया हुड़दंग

आदेशानुसार शिक्षण संस्थानों के संस्थानाध्यक्ष और प्रशासनिक एवं आपातकालीन कार्यों के लिए आवश्यक कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार उपलब्ध रहेंगे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More