नाहन : आपदा के समय सुरक्षा उपायों और बचाव के तरीकों की जानकारी देने के लिए मंगलवार को धारटीधार इलाके के थाना कसोगा स्थित क्रिकेट ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया गया।
भारत सरकार और खेल मंत्रालय के सौजन्य से ग्रामीण विकास नवयुवक मंडल, थाना कसोगा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में करीब 120 लोगों ने भाग लिया।
आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ टीम के मुकेश शर्मा और कंवर सिंह ने मॉक ड्रिल के जरिए आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में थाना कसोगा पंचायत की प्रधान श्यामा ठाकुर, उपप्रधान जेपी ठाकुर और पंचायत के सभी सात वार्डों के सदस्य मौजूद रहे।
मुकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया, जबकि जेपी ठाकुर, कंवर सिंह और थाना कसोगा के पूर्व प्रधान सेवानंद शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। अतिथियों ने लोगों को आपदा के प्रति सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी जानकारी को व्यवहार में अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास नवयुवक मंडल के अध्यक्ष तनीष शर्मा, उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, कोषाध्यक्ष योगराज शर्मा और सचिव लक्ष्य की अगुवाई में किया गया।
इस दौरान मंडल के सदस्य फूल चंद, कपिल शर्मा, यशपाल, विमल, विनय, पवन, अनिल, राकेश, सुरेश, ललित, नीरज, धीरज, अभिनव, सार्थक, नयन, सतीश और रामपाल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
