होमRashifalAaj Ka Rashifal 10 July 2026: आज किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा...

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: आज किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ… ये रहें सावधान? जानें पूरा राशिफल

Horoscope 10 July 2026: आज इन राशियों के लिए आर्थिक लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं, तो कुछ जातकों को खर्च, तनाव और विवाद से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानिए...

Horoscope 10 July 2026: आज इन राशियों के लिए आर्थिक लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं, तो कुछ जातकों को खर्च, तनाव और विवाद से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानिए… आज का दैनिक राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और सरल ज्योतिषीय उपाय।

मेष राशि
आज बेकार की बातों पर बहस करने से बचें और किसी के फालतू पचड़े में न पड़ें। कमीशन, रॉयल्टी या सट्टे के माध्यम से धन लाभ की संभावना है। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। आज आप अपने किसी वादे पर खरे नहीं उतर पाएंगे।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हरा | उपाय: उबले हुए मूंग गरीब व्यक्ति को दान करें।

वृष राशि
आज आपका स्वभाव काफी खुशमिजाज रहेगा। व्यापार को नई दिशा देने के लिए ठोस कदम उठा सकते हैं। कोई करीबी आर्थिक मदद कर सकता है। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। सौंदर्य से जुड़ी वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है और उनका पूरा सहयोग मिलेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। काम करते समय सावधानी रखें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: भोजन में केसर का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  हर फरियादी को महासू देवता उचित न्याय देकर करते हैं दोषमुक्त, जानें यहां का इतिहास

कर्क राशि
आज आपका स्वभाव जिद्दी हो सकता है और धैर्य की कमी महसूस होगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। शाम के समय धन लाभ के संकेत हैं। शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व कम मिल सकता है। घर की जरूरतों पर खर्च होगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: तांबे के पात्र में रखा जल पीयें।

सिंह राशि
आज जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें। किसी को उधार न दें और किसी के बहकावे में आकर निवेश न करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बच्चों से खुशी मिलेगी। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला | उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि
आज सकारात्मक सोच बनाए रखें। किसी डर के कारण मन परेशान रह सकता है। कर्जदार परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मतभेद संभव हैं। मानसिक तनाव के कारण नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इसलिए संयम बनाए रखें। यात्रा से बचें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला | उपाय: किसी सुपात्र व्यक्ति को धार्मिक पुस्तक दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा या आपको सताएगी आर्थिक तंगी, उपाय के साथ जानें क्या कहता है आपका गुड लक

तुला राशि
आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अनावश्यक खर्च होंगे। स्त्री पक्ष से सावधानी रखें। शत्रु की गतिविधियों से नुकसान हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों के बीच प्रशंसा मिलेगी।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: मैरून | उपाय: घर में कपूर का दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि
अतीत के फैसले मानसिक शांति भंग कर सकते हैं। उधार मांगने वालों को नजरअंदाज करें। व्यवसाय पर विशेष ध्यान दें। बेवजह का विवाद हो सकता है। जमीन से जुड़े मामलों में उलझने से बचें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: लाल | उपाय: लाल सिंदूर से अपने इष्ट देवता की पूजा करें।

धनु राशि
स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर ध्यान देंगे। किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद कर सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यात्रा करने से बचें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: केसरी | उपाय: साधु-संतों का सम्मान करें और उन्हें भोजन कराएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 28 August 2026: हाथ आएगा पैसा, बढ़ेंगे खर्च; मिलेगा उपहार और मान-सम्मान, जानें अपनी राशि का हाल

मकर राशि
आज भागदौड़ अधिक रहेगी। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास करेंगे। बिना बताए कहीं घूमने जा सकते हैं। खानपान में संयम रखें। अनावश्यक कर्ज लेने से बचें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल | उपाय: महिलाओं का सम्मान करें।

कुंभ राशि
आज स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक लाभ और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। जमीन या वाहन की खरीद-बिक्री हो सकती है। किसी कार्य के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। छोटे-मोटे खर्च होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला | उपाय: पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

मीन राशि
आज मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी नई बिजनेस डील से बचें। शत्रु पक्ष हावी रह सकता है और आर्थिक नुकसान की आशंका है। मित्र या रिश्तेदार धोखा दे सकते हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: काला | उपाय: काले और सफेद तिल पानी में प्रवाहित करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More