HomeHimachalMandi10वीं पास हैं तो न छोड़ें मौका, 100 पदों पर निकली भर्ती,...

10वीं पास हैं तो न छोड़ें मौका, 100 पदों पर निकली भर्ती, 24 हजार तक मिलेगी सैलरी

मंडी : जिला मंडी रोजगार कार्यालय के माध्यम से एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर के लिए सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। 13 से 17 जुलाई तक मंडी जिले के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत 13 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट, 14 जुलाई को नेरचौक (बल्ह), 15 जुलाई को पधर, 16 जुलाई को गोहर और 17 जुलाई को करसोग में सुबह 10:30 बजे से साक्षात्कार होंगे।

इन पदों के लिए 10वीं पास पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  मन की आंखों से बनाई राह और फतह कर दी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी 'माउंट एवरेस्ट', बनीं पहली दृष्टिबाधित महिला

चयनित अभ्यर्थियों को 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 18,000 रुपये और 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 24,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआई, बीमा, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण देगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें विभिन्न कंपनियों, फोरलेन परियोजनाओं, मॉल, शोरूम और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।

साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां, पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड और रोजगार पंजीकरण पत्र साथ लाना होगा।

किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सड़क सुरक्षा पर फिल्म बनाइए और जीतिए 25 हजार की इनामी राशि, परिवहन विभाग लेकर आया बड़ा मौका
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More