होमHimachalSolanनशे के खिलाफ बद्दी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, चिट्टे के बाद 11.660...

नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, चिट्टे के बाद 11.660 किलो भुक्की पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बद्दी की टीम ने न्यू बस स्टैंड के पीछे ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर एक महिंद्रा जीतो वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 11.660 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद हुई।

बीबीएन : बद्दी पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस थाना बद्दी की टीम ने न्यू बस स्टैंड के पीछे ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर एक महिंद्रा जीतो वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 11.660 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद हुई।

पुलिस ने इस मामले में गुरचरण सिंह निवासी गांव टीनपट्टा, डाकघर साई, तहसील बद्दी, जिला सोलन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इससे एक दिन पहले, 8 जुलाई को स्पेशल सेल-एक्स और पुलिस थाना बद्दी की संयुक्त टीम ने दावत चौक क्षेत्र में एक किराये के कमरे से 39.90 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें:  जनगणना 2027 के लिए 1400 अधिकारी व कर्मचारी देंगे अपनी सेवाएं: DC मुकेश रेपसवाल

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। भुक्की के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ ये अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।

ये भी पढ़ें:  65 की उम्र में ‘मिस्त्री गुरु’ का कमाल! पंचायत चुनाव में चेले को 241 वोटों से चित कर बने प्रधान
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More