होमBreakingमेडिकल कालेज विस्तारीकरण : कांशीवाला में फाइनल जमीन की NOC को लेकर...

मेडिकल कालेज विस्तारीकरण : कांशीवाला में फाइनल जमीन की NOC को लेकर भाजपा पार्षदों का इनकार, अब आगे क्या ?

13 पार्षदों वाली नाहन नगर परिषद में भाजपा व कांग्रेस समर्थित पार्षदों की एनओसी को लेकर उनकी सहमति ली गई. इनमें भाजपा समर्थित 6 पार्षदों ने एनओसी देने से इनकार कर दिया. जबकि, विधायक और कांग्रेस समर्थित 5 पार्षदों ने इस पर अपनी सहमति प्रदान की. इसके अलावा भाजपा समर्थित दो पार्षद बैठक से अनुपस्थित रहे.

नाहन|
मेडिकल कालेज नाहन के विस्तारीकरण को लेकर कांशीवाला में फाइनल की गई जमीन की NOC के लिए वीरवार को नगर परिषद का हाउस बुलाया गया. बैठक में नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे.

13 पार्षदों वाली नाहन नगर परिषद में भाजपा व कांग्रेस समर्थित पार्षदों की एनओसी को लेकर उनकी सहमति ली गई. इनमें भाजपा समर्थित 6 पार्षदों ने एनओसी देने से इनकार कर दिया. जबकि, विधायक समेत कांग्रेस समर्थित अन्य 5 पार्षदों ने इस पर अपनी सहमति प्रदान की. इसके अलावा भाजपा समर्थित दो पार्षद बैठक से अनुपस्थित रहे. लिहाजा, दोनों पक्षों की तरफ से 6-6 वोट काउंट किए गए. मामला बराबरी पर छूटने के कारण अब इस पर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग फैसला लेगा.

ये भी पढ़ें:  सहायक स्टाफ नर्स के पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

दरअसल, ये जमीन सरकार की है और कब्जा नाहन नगर परिषद का है. इसको लेकर नगर परिषद में एनओसी के लिए दोनों पक्षों की सहमति बनाने के प्रयास किए गए लेकिन पूरी सहमति नहीं बन सकी.

उधर, नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि कांशीवाला में मेडिकल कालेज के विस्तार के लिए 161 बीघा जमीन फाइनल कर ली गई है. ये जमीन सरकार की है. इसकी एनओसी के लिए जरनल हाउस बुलाया गया था, जिसमें 11 पार्षद उपस्थित हुए. इस दौरान मेडिकल कालेज के विस्तारीकरण के लिए विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि जमीन देने के लिए भाजपा पार्षदों ने इनकार किया है. अगली कार्रवाई के लिए अब मामला सरकार को भेजा जाएगा. इस पर सरकार और स्वास्थ्य विभाग फैसला लेगा.

ये भी पढ़ें:  नगर पंचायत राजगढ़ में नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि कांशीवाला में सिर्फ मेडिकल कालेज का विस्तार किए जाने की योजना है. जबकि, अस्पताल से कोई छेड़छाड़ नहीं की जा रही है. ये योजना आने वाले 40-50 साल के भविष्य को लेकर तैयार की गई है. ताकि, आईजीएमसी शिमला के विस्तार में जो समस्या पैदा हुई है, वह नाहन में न हो.

अच्छी बात ये है कि कांशीवाला में चयनित की गई जमीन नेशनल हाईवे से सटी है. बैठक में प्रशासन की ओर से एसडीएम नाहन राजीव संख्यान भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  ब्यास नदी किनारे रहने वालों और पर्यटकों के लिए बड़ा अलर्ट, पंडोह डैम से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More