HomeHimachalSirmaurNEET-2026: करिअर अकादमी नाहन ने जारी किया संभावित सिलेक्शन कटऑफ, 40 प्रतिशत...

NEET-2026: करिअर अकादमी नाहन ने जारी किया संभावित सिलेक्शन कटऑफ, 40 प्रतिशत सफलता दर का दावा

अकादमी के समन्वयक एवं फिजिक्स विशेषज्ञ मनोज राठी के अनुसार इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में मेडिकल प्रवेश की मेरिट पिछले वर्षों की तुलना में कुछ अधिक रहने की संभावना है। संस्थान के अनुमान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश स्टेट कोटा में जनरल कैटेगरी का संभावित सिलेक्शन कटऑफ करीब 500 अंक तक रह सकता है

नाहन : NEET-2026 के परिणाम घोषित होने के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों की निगाहें अब काउंसलिंग और संभावित कटऑफ पर टिकी हैं। इसी बीच करिअर अकादमी नाहन ने पिछले वर्षों के रुझान, इस वर्ष के परीक्षा परिणाम और हिमाचल प्रदेश में मेडिकल सीटों की स्थिति का विश्लेषण करते हुए संभावित सिलेक्शन कटऑफ जारी किया है।

अकादमी के समन्वयक एवं फिजिक्स विशेषज्ञ मनोज राठी के अनुसार इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में मेडिकल प्रवेश की मेरिट पिछले वर्षों की तुलना में कुछ अधिक रहने की संभावना है। संस्थान के अनुमान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश स्टेट कोटा में जनरल कैटेगरी का संभावित सिलेक्शन कटऑफ करीब 500 अंक तक रह सकता है, जबकि SC कैटेगरी में लगभग 450 अंक और ST कैटेगरी में करीब 440 अंक तक जाने का अनुमान है। हालांकि, वास्तविक कटऑफ सीटों की उपलब्धता, कैटेगरी, काउंसलिंग राउंड, चॉइस फिलिंग और अन्य प्रवेश संबंधी परिस्थितियों के आधार पर बदल सकता है।

ये भी पढ़ें:  जमटा में 'मियावाकी प्लांटेशन ड्राइव' की शुरुआत, रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने लगाए 100 देशी प्रजाति के पौधे

इस वर्ष संस्थान के आठ मेधावी विद्यार्थियों ने NEET-2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। अर्पिता बिस्वास ने 532 अंक हासिल कर संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अवनी ठाकुर ने 528 अंक, महक शर्मा ने 522 अंक, यश शर्मा ने 512 अंक, सानवी सैनी ने 508 अंक, विवान शर्मा ने 507 अंक, राधिका तोमर ने 506 अंक तथा पार्थ सारथी ने 447(CR 3020) अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थान के अनुसार इन विद्यार्थियों ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल संस्थानों में MBBS प्रवेश के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।

इसके अतिरिक्त दिव्या ज्योति, रिद्धिमा, शिवांशी, वेदिका और विजेंद्र नेगी ने भी NEET-2026 में अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेडिकल एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश की दिशा में अपनी दावेदारी मजबूत की है। उन्होंने बताया कि करिअर अकादमी ने फिर उत्कृष्ट परिणामों से NEET-2026 में 40% सफलता दर (Success Rate) दर्ज की है। उन्होंने दावा किया कि ये हिमाचल प्रदेश के किसी भी कोचिंग संस्थान द्वारा प्राप्त सर्वाधिक सफलता दर है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस गांव में चरमराई बिजली व्यवस्था, लो-वोल्टेज और जर्जर लाइनें बनी मुसीबत; आंदोलन की चेतावनी

संस्थान के अनुसार विद्यार्थियों की सफलता के पीछे अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, सुव्यवस्थित अध्ययन सामग्री, नियमित ऑफलाइन कक्षाएं, गहन विषयवार तैयारी और ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समय-समय पर आयोजित मॉक टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और निरंतर मूल्यांकन के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी और परीक्षा रणनीति को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस उपलब्धि पर करिअर अकादमी के चेयरमैन एस.एस. राठी, समन्वयक मधुलिका राठी एवं मनोज राठी और विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे और अकादमी व जिला सिरमौर का नाम रोशन करेंगे।

ये भी पढ़ें:  चोरी के मामलों में वांछित अपराधी पानीपत से गिरफ्तार, कालाअंब पुलिस थाना में दर्ज हैं 4 केस
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More