HomeRashifalAaj Ka Rashifal 23 July 2026: कहीं बनेंगे बिगड़े काम तो कहीं...

Aaj Ka Rashifal 23 July 2026: कहीं बनेंगे बिगड़े काम तो कहीं बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope 23 July 2026, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य, खर्च और यात्रा के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जानिए... मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आज का उपाय।

Horoscope 23 July 2026, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य, खर्च और यात्रा के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जानिए… मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आज का उपाय।

मेष राशि
आज सेहत की देखभाल की खास जरूरत है। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आसपास के लोगों को खुश कर देगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुजार सकते हैं।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला | उपाय: स्कूल, अस्पताल या अनाथ आश्रम में दान करें।

वृष राशि
सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सौंदर्य की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सलेटी | उपाय: एक नारियल अपने ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। यात्रा सोच समझकर करें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हल्का लाल | उपाय: गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 10 फरवरी 2026: इन राशियों के लिए आज धन लाभ के संकेत! जानें पंचांग और शुभ मुहूर्त

कर्क राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। अज्ञात स्रोतों से आज धन प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी को भावनात्मक तरीके से आघात पहुंचा सकते हैं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद कपड़े ही पहनें।

सिंह राशि
आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय लापरवाही न बरतें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से आज आप छुट्टी कर सकते हैं। घर की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: काला | उपाय: यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा कर रहे हैं तो पैरों में काले रंग के जूते पहनें।

कन्या राशि
आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। घर में परेशानियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: हरा | उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: नौकरी, कारोबार, धन और सेहत में किसका चमकेगा भाग्य? जानें अपना राशिफल

तुला राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हरा | उपाय: अपनी जेब में हरे रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस राशि के लोग जो विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलासिता की सामग्री पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: क्रीम | उपाय: नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।

धनु राशि
रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आज ज्यादा खाने से बचें। परिवार में पैसों की बचत को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज कई मामलों में बनते कार्य में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। चोट इत्यादि लगने का भय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: किसी गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 22 जनवरी 2026: मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल, देखें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

मकर राशि
आज के दिन आप दान-पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय-विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: चांदी धारण करें।

कुंभ राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गेहुआं | उपाय: सतनाजा दान करें।

मीन राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More