बद्दी : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए बद्दी पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
अभियान के दौरान खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 269 वाहनों के चालान किए गए।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
