HomeHimachalSirmaurबाल गृह आदर्श बाल निकेतन का त्रैमासिक निरीक्षण, बच्चों की सुविधाओं और...

बाल गृह आदर्श बाल निकेतन का त्रैमासिक निरीक्षण, बच्चों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

जिला स्तरीय निरीक्षण समिति, सिरमौर ने गुरुवार को अतिरिक्त उपायुक्त एकता काप्टा की अध्यक्षता में पच्छाद तहसील के नाल स्थित बाल गृह आदर्श बाल निकेतन का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

नाहन : जिला स्तरीय निरीक्षण समिति, सिरमौर ने गुरुवार को अतिरिक्त उपायुक्त एकता काप्टा की अध्यक्षता में पच्छाद तहसील के नाल स्थित बाल गृह आदर्श बाल निकेतन का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किशोर न्याय अधिनियम-2015 के तहत निर्धारित मानकों के आधार पर संस्थान में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया।

समिति ने रसोईघर, शयनकक्ष, बच्चों के बिस्तर, शौचालय और दैनिक आहार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नैना टिक्कर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण ने रोगी कक्ष में उपलब्ध दवाइयों की जांच की तथा उपस्थित सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी भी दी।

ये भी पढ़ें:  न्यायमूर्ति गुरमीत संधावालिया बने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनके अधिकारों, शिक्षा और भविष्य को लेकर जागरूक किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) पवन गर्ग ने बच्चों से पढ़ाई और खेलकूद के साथ अपने भविष्य के प्रति भी सजग रहने का आग्रह किया।

संरक्षण अधिकारी सोहन पुंडीर ने बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क कर सकते हैं तथा बाल गृह में स्थापित शिकायत एवं सुझाव पेटी का भी उपयोग कर सकते हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त एकता काप्टा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष राजनिशा चौहान ने भी बच्चों से संवाद कर संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें:  गुलेरी जयंती पर लदरौर में सजी कवियों की महफिल, साहित्यकारों ने किया रचनात्मक योगदान का स्मरण

निरीक्षण के दौरान यूनिवर्सल डेवलपमेंट ऑफ ह्यूमन एंड ऑल रिसोर्सेज चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक निदेशक आर.के. शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा रेटका तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद दीपक चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest Articles

Explore More