HomeEmploymentपुलिस कांस्टेबल भर्ती: ग्राउंड टेस्ट में 955 अभ्यर्थियों ने बहाया खूब पसीना,...

पुलिस कांस्टेबल भर्ती: ग्राउंड टेस्ट में 955 अभ्यर्थियों ने बहाया खूब पसीना, जानें कितने हुए पास

नाहन|
जिला मुख्यालय नाहन में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत रविवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने खूब पसीना बहाया. महिला अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया खत्म होने के बाद पिछले दो दिन से पुरुष अभ्यर्थी पुलिस की वर्दी पाने का सपना लिए मैदान में दमखम दिखा रहे हैं.

पुलिस लाइन नाहन में ये भर्ती प्रक्रिया डीआईजी गुरू देव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है, जो 20 फरवरी तक चलेगी. इससे पहले 14 फरवरी तक महिला अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट प्रक्रिया में हिस्सा लिया.

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि लोक सेवा आयोग की तरफ से रविवार के लिए कुल 1,200 पुरुष अभ्यर्थियों को शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक मापदंड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिसमें से 955 पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इनमें से 273 ने यह परीक्षा पास की है, जबकि 648 पुरुष अभ्यर्थी यह परीक्षा पास करने में असफल रहे.

ये भी पढ़ें:  शिक्षा विभाग में लेक्चरर और असिस्टेंट लेक्चरर के भरे जाएंगे 400-400 पद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More