HomeHimachalKulluदर्दनाक: पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थरों की चपेट में आई चलती कार...

दर्दनाक: पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थरों की चपेट में आई चलती कार गहरी खाई में गिरी, दंपती की मौत, बेटी घायल

शुक्रवार सुबह राणाबाग-देवरी सड़क पर पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थरों की चपेट में आने से एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रिज ठाकुर और उनकी पत्नी सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 18 वर्षीय बेटी भव्या गंभीर रूप से घायल हो गई।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में सफर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में शुक्रवार सुबह राणाबाग-देवरी सड़क पर पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थरों की चपेट में आने से एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रिज ठाकुर और उनकी पत्नी सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 18 वर्षीय बेटी भव्या गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब पौने 11 बजे के आसपास हुआ। डॉ. बृज अपने परिवार के साथ खुढीजल मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे कि इस बीच अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। इसी दौरान एक बड़ा पत्थर सीधे कार पर आ गिरा। जोरदार धमाके के बाद चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।

ये भी पढ़ें:  निगम और पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की हार तय, ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ हमारा संकल्प: श्रीकांत शर्मा

हादसे में खनेरी अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रिज ठाकुर और उनकी पत्नी सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी बेटी भव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और राहत दल ने उसे खाई से निकालकर तत्काल आनी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। ग्राम पंचायत करशैगाड़ के प्रधान की सूचना पर पुलिस थाना आनी, तहसीलदार आनी और बीएमओ आनी भी घटनास्थल पहुंचे। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त वाहन से लोगों को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: पैराफिट से टकराई बाइक, एक युवक की गई जान, दो घायल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ कमजोर पड़ गए हैं, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। आए दिन हिमाचल की सड़कों पर हो रहे हादसों ने चिंता बढ़ा दी है। इन हादसों में परिवार के परिवार उजड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में कार चालक युवक से चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने धरा, जांच में जुटी पुलिस
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More