HomeHimachalShimlaहाईकोर्ट के आदेशों के बाद हटाए गए कुल्लू के डीसी-एसपी, रेव पार्टी...

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद हटाए गए कुल्लू के डीसी-एसपी, रेव पार्टी मामले में गिरी बड़ी गाज

सरकार ने अब आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस को कुल्लू का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि एडीएम सुरजीत सिंह को उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राज्य सरकार ने कुल्लू के उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा और पुलिस अधीक्षक मदन लाल का तबादला कर दिया है। रेव पार्टियों के मामले में चर्चा में आने के बाद ये कार्रवाई हुई है। सरकार ने अब आईपीएस अधिकारी अभिषेक एस को कुल्लू का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है, जबकि एडीएम सुरजीत सिंह को उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार अनुराग चंद्र शर्मा को आगामी नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। वहीं मदन लाल को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिषेक एस वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर तैनात थे।

ये भी पढ़ें:  चुनाव अवधि के दौरान हथियारों के प्रदर्शन एवं आवागमन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध: मुकेश रेपसवाल

गौरतलब है कि 24 जून को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कुल्लू के कसोल, जिभी और मनाली में पर्यटन की आड़ में आयोजित कथित रेव पार्टियों के आयोजन पर सख्त रुख अपनाया था। कोर्ट में कहा था कि जिला प्रशासन आयोजकों पर कड़ी कार्रवाई करने में विफल रहा। अदालत ने डीसी, एसपी और एसडीएम के तबादले के साथ डीआईजी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

बाद में सुप्रीम कोर्ट ने डीसी और एसपी के खिलाफ एफआईआर तथा एसआईटी जांच संबंधी हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, लेकिन तबादला आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें:  चिट्टे की खेप के साथ दबोचा अंब का युवक, गुप्त सूचना पर पुलिस का एक्शन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More