HomeHimachalShimlaशिमला में 10 पदों पर भर्ती का मौका, 10 अगस्त को दस्तावेज...

शिमला में 10 पदों पर भर्ती का मौका, 10 अगस्त को दस्तावेज लेकर पहुंचें जिला रोजगार कार्यालय, ये कंपनी करेगी भर्ती

जिला रोजगार कार्यालय शिमला 10 अगस्त को यूएस क्लब स्थित कार्यालय परिसर में तपन इंडस्ट्रीज, शोघी के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित करेगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10 पद भरे जाएंगे।

शिमला : जिला रोजगार कार्यालय शिमला 10 अगस्त को यूएस क्लब स्थित कार्यालय परिसर में तपन इंडस्ट्रीज, शोघी के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित करेगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10 पद भरे जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी प्रवीण नगराईक ने बताया कि इस भर्ती के तहत सेल्स एग्जीक्यूटिव (5), टेक्नीशियन (2), स्पेयर पार्ट्स एग्जीक्यूटिव (2) और वारंटी इंचार्ज (1) सहित कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 अथवा किसी भी विषय में स्नातक, टेक्नीशियन के लिए आईटीआई/डिप्लोमा (इलेक्ट्रिशियन) तथा स्पेयर पार्ट्स एग्जीक्यूटिव एवं वारंटी इंचार्ज के लिए किसी भी विषय में स्नातक निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें:  बैचवाइज आधार पर स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 71 पद, अभ्यर्थी 24 जुलाई तक करवा लें अपना पंजीकरण

अभ्यर्थियों की आयु 19 से 47 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। यह भर्ती पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए खुली है तथा चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति तपन इंडस्ट्रीज, शोघी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सभी पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने मूल प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा तथा आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला रोजगार कार्यालय, यू.एस. क्लब, शिमला में उपस्थित हों।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने घोषित की भर्ती परीक्षाओं की तारीखें, इस दिन होंगे JE, OTA और शिक्षक पदों के एग्जाम

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9816700572 पर संपर्क कर सकते हैं।

Latest Articles

Explore More