HomeHimachalMandi120 पदों पर निकली सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर की भर्ती, 24 हजार...

120 पदों पर निकली सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर की भर्ती, 24 हजार तक वेतन; इस तारीख से होंगे इंटरव्यू

साक्षात्कार के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेमी तथा भार 55 से 95 किग्रा होना आवश्यक है।

मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर ने सिक्योरिटी गार्ड एंड सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित किए हैं, जिनकी नियुक्ति हिमाचल व हिमाचल के बाहर होनी है।

उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में दसवीं पास/फेल कोई भी आवेदक शामिल हो सकता है। साक्षात्कार के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेमी तथा भार 55 से 95 किग्रा होना आवश्यक है। 8 घंटे की ड्यूटी के लिए वेतनमान 17,000 रुपये से 19,000 रुपये और 12 घंटे की ड्यूटी के लिए वेतनमान 20,000 रुपये से 24,000 रुपये तक दिया जाएगा और वेतन के अलावा ईपीएफ, ईएसआई, बीमा और पेंशन सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  जल शक्ति विभाग में 4000 पदों पर होगी भर्ती, उपमुख्यमंत्री बोले- विभाग में कर्मचारियों को सम्मानित करने की परंपरा होगी शुरू

उन्होंने बताया कि चयनित आवेदकों को कंपनी द्वारा एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उसके पश्चात उन्हें कम्पनीज, प्रोजेक्ट फोरलेन, मॉल, शोरूम और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। इसके लिए आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड व रोजगार पंजीकरण पत्र सहित निर्धारित तिथि एवं स्थान पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार उप-रोजगार कार्यालय, सरकाघाट में 29 अगस्त, 2026 को सुबह 10:30 बजे, जिला रोजगार कार्यालय, मंडी (खलियार) में 31 अगस्त, 2026 सुबह 10:30 बजे, उप-रोजगार कार्यालय, पधर में 1 सितंबर, 2026 सुबह 10:30 बजे, उप-रोजगार कार्यालय, थुनाग में 2 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे, उप-रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर में 3 सितंबर, 2026 सुबह 10:30 बजे तथा उप रोजगार कार्यालय, करसोग में 5 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे होंगे।

ये भी पढ़ें:  यहां आंगनबाड़ी के 9 पदों पर होगी भर्ती, 3 अगस्त तक करें आवेदन; 6 अगस्त को होंगे इंटरव्यू

उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकरी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More