HomeHimachalSirmaurनाहन-पांवटा साहिब NH पर जाम लगाने वाले ट्राला चालक पर केस, 22...

नाहन-पांवटा साहिब NH पर जाम लगाने वाले ट्राला चालक पर केस, 22 हजार का काटा चालान, सुबह तीन घंटे थमा था ट्रैफिक

नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर खजुरना के समीप शनिवार सुबह ट्राला खराब होने के बाद सड़क के बीचों-बीच तिरछा खड़ा रहने से करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।

नाहन : नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर खजुरना के समीप शनिवार सुबह ट्राला खराब होने के बाद सड़क के बीचों-बीच तिरछा खड़ा रहने से करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से ट्राला हटवाकर यातायात बहाल करवाया। इस पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम नाहन से सूचना मिली थी कि नवोदय विद्यालय के पास एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क पर जाम लगा हुआ है। सूचना मिलने पर एएसआई जसविंदर पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। थापा हट खजूरना से पीछे मोड़ पर पहुंचने पर पुलिस को ट्राला नंबर HR45E-3236 सड़क के बीचों-बीच तिरछा खड़ा मिला। इससे नाहन से पांवटा साहिब जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद था।

ये भी पढ़ें:  आंखों की रोशनी बचाने का बड़ा अभियान, प्रदेश का पहला 'मिशन दृष्टि बिलासपुर' शुरू करेगा जिला प्रशासन: DC

मौके पर ट्राला चालक समीर खान निवासी मंडोपुर, तहसील रामपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश भी मौजूद था। पुलिस के अनुसार सड़क बंद होने के बावजूद चालक यातायात बहाल करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा था। ट्राला के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं, जिससे आम लोगों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

पुलिस ने ट्राला को रेत समेत कब्जे में लिया और मौके पर जेसीबी बुलवाई। जेसीबी की मदद से ट्राला में लदी रेत को बाहर निकालकर उसे खाली किया गया। इसके बाद ट्राला को सड़क से हटाकर किनारे कच्ची जगह पर खड़ा किया गया। पुलिस टीम ने करीब तीन घंटे की लगातार मशक्कत के बाद दोनों तरफ से यातायात खुलवाया और जाम में फंसे वाहनों को निकाला।

ये भी पढ़ें:  रोटरी क्लब नाहन संगिनी को मिला नया नेतृत्व, मोनिका जैन ने अध्यक्ष, भावना रतन ने संभाला सचिव का दायित्व

पुलिस के अनुसार सड़क के बीच ट्राला तिरछा खड़ा कर आम आवाजाही में बाधा उत्पन्न करने का कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत पाया गया है। मामले में ट्राला चालक समीर खान के खिलाफ थाना सदर नाहन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ट्रक संचालक का 22 हजार का चालान काटा गया है। पुलिस ट्राला और उसमें लदी रेत को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: कांग्रेसी नेता की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए CM सुक्खू, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More