HomeHimachalSolanबद्दी में 3 स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 युवतियां...

बद्दी में 3 स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 युवतियां सुरक्षित रेस्क्यू; संचालकों और मैनेजरों पर केस

जांच के दौरान पुलिस ने 7 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को साईं रोड स्थित 3 स्पा सेंटरों पर दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस ने 7 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने साईं रोड स्थित तीन स्पा सेंटरों की जांच की। पुलिस के अनुसार, तीनों सेंटरों में अवैध गतिविधियां संचालित होना पाया गया।

कार्रवाई के दौरान रेस्क्यू की गई 7 युवतियों की सुरक्षा और गरिमा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें परिजनों के हवाले किया गया। वहीं, तीनों स्पा सेंटरों के संचालकों और संबंधित मैनेजरों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में अभियोग दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  भूटान सरकार को हिमाचल का तोहफा, दोस्ती के प्रतीक के रूप में दिए 5000 चिलगोजा के पौधे

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इन मामलों में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्पा सेंटर या किसी अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान की आड़ में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे प्रतिष्ठानों पर निगरानी जारी रहेगी।

एसपी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। कानून का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  नाहन-पांवटा साहिब NH पर जाम लगाने वाले ट्राला चालक पर केस, 22 हजार का काटा चालान, सुबह तीन घंटे थमा था ट्रैफिक
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More