HomeRashifalAaj Ka Rashifal 12 August 2026: कर्क का अटका काम बनेगा, कन्या...

Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: कर्क का अटका काम बनेगा, कन्या को मिलेगा धन लाभ; सिंह-तुला संभालें खर्च

12 अगस्त को किसी के लिए रुका धन लौटने की खुशी होगी तो किसी को अचानक खर्च का सामना करना पड़ सकता है।

12 अगस्त को किसी के लिए रुका धन लौटने की खुशी होगी तो किसी को अचानक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में सफलता के साथ यात्राओं के योग भी बनेंगे, लेकिन कुछ राशियों को स्वास्थ्य और चोट के मामले में सतर्क रहना होगा।

मेष राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस राशि के लोग जो विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : क्रीम | उपाय : नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।

वृष राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : अपने माथे पर दूध का तिलक लगाएं।

मिथुन राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | उपाय : अपनी जेब में हरे रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत! पारिवारिक झमेले देंगे परेशानी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

कर्क राशि
आज आशावादी रहें। काफी समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। यदि आप लोन लेने वाले थे तो आज आपको लोन मिलने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। लोगों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज आप उम्मीद से ज्यादा बेहतर करेंगे।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद मोती धारण करें।

सिंह राशि
कुछ पुराने गलत फैसले आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। अचानक धन की जरूरत पड़ सकती है। आज आपको न चाहते हुए भी किसी को पैसे उधार देने पड़ सकते हैं। आज आपको नीचा दिखाया जा सकता है। मानसिक शांति भंग हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद फूल और कुछ पैसे चलते पानी में प्रवाहित करें।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। धन आगमन की संभावना रहेगी। बच्चे अपनी उपलब्धियों से आपको गर्व की अनुभूति कर सकते हैं। आज आपके कार्य की जमकर प्रशंसा होगी। कई महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : किसी गौशाला में जाकर गाय को अन्न खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 21 अप्रैल 2026: इन राशियों के लिए आज शुभ योग और लाभ के संकेत, जानें अपनी राशि का हाल

तुला राशि
आज आपकी संगति खराब रह सकती है। बेवजह के खर्च हो सकते हैं। आज आप अपने मनोरंजन के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। अपने कार्य के प्रति की गई लापरवाही आज बहुत महंगी पड़ सकती है। पेट और गर्दन संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : चेरी | उपाय : पांच प्रकार के फल किसी मंदिर में दान करें।

वृश्चिक राशि
आज कार्यों में अड़चन उत्पन्न हो सकती है। किसी काम को लेकर बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। जमीन व वाहन का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। काम करते समय चोट आदि लग सकती है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज किसी धार्मिक स्थल में देसी घी और कपूर का दान करें।

धनु राशि
आकस्मिक मुनाफा हो सकता है। किसी नई परियोजना को शुरू करने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। शाम के समय कोई मेहमान आ सकता है। शाम के लिए बेहतर प्लान करें। कोई खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : काजू से बनी मिठाई गरीब बच्चों में बांटें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: आज ग्रह किस पर रहेंगे मेहरबान? जानें आपकी राशि क्या कहती है? पढ़ें पूरा राशिफल

मकर राशि
आज आपका स्वभाव क्रोधी और ईर्ष्यालु हो सकता है। काम के प्रति की गई लापरवाही आज आपको महंगी पड़ सकती है। व्यर्थ का धन खर्च होने की संभावना रहेगी। चोट आदि का भय बना रहेगा। जरूरी हो तो ही यात्रा करें। आज कोई अपने स्वार्थ के लिए आपको बेवकूफ बना सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : नीला | उपाय : गणेश जी को दूर्वा की माला चढ़ाएं।

कुंभ राशि
आज यात्रा थकान भरी रह सकती है। आज निश्चित रूप से वित्तीय हालात में सुधार आ सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी व्यक्ति विशेष से हो सकती है। धन खर्च होने की भी संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद संगमरमर से बनी कोई भी चीज दान करें।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। परिवार वालों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। दूरसंचार से कोई खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है। काम करते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : खाने में केसर का प्रयोग करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More