होमRashifalAaj Ka Rashifal 07 July 2026: इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के...

Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

Horoscope 07 July 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और नई संभावनाएं लेकर आया है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आज का उपाय।

Horoscope 07 July 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और नई संभावनाएं लेकर आया है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जानिए… मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आज का उपाय।

मेष राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर कुछ कम रह सकता है, जिससे थकावट महसूस होगी। पहले दिया गया धन वापस मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी मेहमान के यहां जाने का अवसर भी मिल सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: सफेद रंग की गाय को रोटी खिलाएं।

वृष राशि
आज स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार का कोई सदस्य आर्थिक सहायता मांग सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कामकाज में लापरवाही से बचें और बिना वजह किसी से विवाद न करें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला | उपाय: कांसे का दान करें।

मिथुन राशि
आज घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में मतभेद की स्थिति बन सकती है। मित्र और सहयोगी आपका साथ देंगे। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा के योग हैं। क्रोध और ईर्ष्या पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला | उपाय: श्री गणेशजी के मंदिर में काला-पीला ध्वज अर्पित करें।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार में साढ़े 4 माह बाद खुले शिरगुल महाराज मंदिर के कपाट, 100 श्रद्धालु पहुंचे पर यात्रा अभी जोखिम भरी

कर्क राशि
आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय और आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें और खर्चों पर लगाम लगाएं।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: मेहंदी | उपाय: हनुमान मंदिर में चूरमे का प्रसाद चढ़ाएं।

सिंह राशि
आज ऊर्जा भरपूर रहेगी, लेकिन अधिक चतुराई आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। अनावश्यक विवाद या बदनामी से बचें। खर्च बढ़ सकते हैं और बेवजह यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: मैरून | उपाय: किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें।

कन्या राशि
दोस्तों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सट्टा या लॉटरी से लाभ की संभावना है। घूमने का अवसर मिलेगा, लेकिन खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: चेरी | उपाय: घर की दहलीज पर लोबान की धूप जलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 12 जनवरी, 2026: इन राशियों के लिए खास रहेगा दिन! होगा धन लाभ, जानें पंचांग और शुभ मुहूर्त

तुला राशि
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। किसी की मदद करने का अवसर मिलेगा। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने और अधिक खर्च करने से बचें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: लाल | उपाय: भोजन और पानी के लिए तांबे के पात्र का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। दांपत्य जीवन में विवाद की संभावना है। किसी के बहकावे में आने से बचें। धन खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: काला | उपाय: तामसिक भोजन का सेवन न करें।

धनु राशि
आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। क्रोध अधिक रहेगा और कामों में रुकावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी से बहस हो सकती है। यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला | उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 23 Sept 2026: किसी के हाथ लगेगी बड़ी डील, कहीं विवाद और खर्च बढ़ाएंगे सिरदर्द, जानें राशि का हाल

मकर राशि
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेंगी। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। दूसरों के साथ व्यवहार में संयम रखें। विवाद और बदनामी से बचने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल | उपाय: नील सरस्वती स्त्रोत का पाठ करें।

कुंभ राशि
व्यवसाय के लिए दिन शुभ रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। यात्रा करते समय सावधानी रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। अचानक की गई यात्रा व्यवसाय में नए अवसर ला सकती है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: काला | उपाय: काले या सफेद रंग की धोती किसी साधु को दान करें।

मीन राशि
शरीर में दर्द या थकावट परेशान कर सकती है। साझेदारी के व्यवसाय में नुकसान की आशंका है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी से वादा करने से बचें। कर्जदार परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी उलझनें बढ़ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और कार्यक्षेत्र में पूरी सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: हरा | उपाय: बंदरों को चने और गुड़ खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More