HomeHimachalSirmaurब्राह्मण सभा नाहन के अध्यक्ष एवं दिवंगत मंत्री श्यामा शर्मा के बड़े...

ब्राह्मण सभा नाहन के अध्यक्ष एवं दिवंगत मंत्री श्यामा शर्मा के बड़े भाई सुखदेव शर्मा का निधन, शहर में शोक की लहर

ब्राह्मण सभा नाहन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुखदेव शर्मा का गुरुवार सुबह करीब 7 बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

नाहन : ब्राह्मण सभा नाहन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुखदेव शर्मा का गुरुवार सुबह करीब 7 बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे नाहन के मोक्षधाम में किया जाएगा। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुखदेव शर्मा (86) पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्याम शर्मा के भाई थे। उन्होंने राज्य कर एवं आबकारी विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति ली थी। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ब्राह्मण सभा नाहन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कालाअंब में 35.70 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा ये तस्कर, ₹85 हजार नकदी भी बरामद

वह गोगा माड़ी के प्रमुख भगत के रूप में धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। गंभीर बीमारी के बावजूद अंतिम समय तक वह ब्राह्मण सभा और धार्मिक कार्यों से जुड़े रहे। उनके निधन से सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता पैदा हुई है।

उनके पौत्र भावन शर्मा भी अपने दादा के बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक कार्यों तथा शहर की समस्याओं को लेकर सक्रिय हैं। दादा के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सुखदेव शर्मा के निधन पर स्थानीय विधायक अजय सोलंकी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति विनोज शर्मा, पूर्व जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, वार्ड नंबर-2 के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर तथा ब्राह्मण सभा से जुड़े अनिल शर्मा उर्फ टीपू सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुखदेव शर्मा का निधन नाहन के सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सिरमौर किसान सभा का प्रदर्शन, जलाईं इन दस्तावेजों की प्रतियां
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More