HomeRashifalAaj Ka Rashifal 17 August 2026: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत,...

Aaj Ka Rashifal 17 August 2026: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, अटके धन की होगी वापसी! पढ़ें पूरा राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कुछ राशियों के लिए कमाई के नए रास्ते खोल सकती है। कुछ लोगों को जल्दबाजी और फिजूलखर्ची से बचना होगा।

  • ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कुछ राशियों के लिए कमाई के नए रास्ते खोल सकती है। कुछ लोगों को जल्दबाजी और फिजूलखर्ची से बचना होगा। रिश्तों और कामकाज में भी दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जानें 17 अगस्त का राशिफल और अपना शुभ अंक, रंग व उपाय।

मेष राशि
आज दिन की शुरुआत योग एवं ध्यान से कर सकते हैं। दिन के समय आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। अपने करिअर से जुड़े फैसले खुद लें। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : चावल या चांदी का दान करें।

वृष राशि
मानसिक तनाव को दूर करने के उपाय करें। भाई-बहनों में से कोई आज पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालात पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज साधु-संतों की सेवा करें।

मिथुन राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे। माता-पिता की वजह से आज आप आर्थिक परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। फिजूलखर्ची के कारण वैवाहिक जीवन में झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : आज पीले रंग की चीज किसी ब्राह्मण को दान दें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: कर्क का अटका काम बनेगा, कन्या को मिलेगा धन लाभ; सिंह-तुला संभालें खर्च

कर्क राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं और उसे परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : हरा | उपाय : हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

सिंह राशि
कार्य क्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परिचित लोगों के जरिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च होगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि
आज आप घूमने और खाने-पीने की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक झमेले उत्पन्न हो सकते हैं। शत्रु की गतिविधियों के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : तांबे या सोने से बनी चीजें धारण करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: आज क्या कहता है आपका किस्मत कनेक्शन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

तुला राशि
आज आपमें चुस्ती-फुर्ती देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले बड़ों की राय जरूर लें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : चेरी | उपाय : कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिए के नीचे रखें।

वृश्चिक राशि
आज आपको आराम करने की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ की यात्राओं से बचें। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कहीं से रुका हुआ पुराना पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : हल्का नीला | उपाय : पढ़ने वाले छोटे बच्चों को स्टेशनरी का सामान दान करें।

धनु राशि
बीते कुछ दिनों में आपने जिस धन का निवेश किया था, उससे आज अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। हालांकि, प्रेम प्रसंग में आज धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

ये भी पढ़ें:  16 फरवरी को डिप्टी सीएम करेंगे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव- 2026 का शुभारंभ, प्रथम जलेब में होंगे शामिल

मकर राशि
आज पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है। काम का बोझ रहेगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : घर से बाहर निकलते समय अपने गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशि
इच्छाशक्ति की कमी के कारण आज आप भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंस सकते हैं। आज कोई आपका इस्तेमाल कर सकता है। माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। लंबे समय से चल रहे झगड़े को आज आप निपटा सकते हैं। अचानक धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : लाल | उपाय : एक पानी वाला नारियल और सात बादाम किसी मंदिर में दान करें।

मीन राशि
आज आप अपना आपा खो सकते हैं। पारिवारिक झगड़े उत्पन्न हो सकते हैं और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय विलास की वस्तुओं पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : आज शिवलिंग पर काला धतूरा चढ़ाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More