HomeHimachalShimlaहिमाचल में कार-टैंकर की भीषण टक्कर में 2 पुलिस जवानों की दर्दनाक...

हिमाचल में कार-टैंकर की भीषण टक्कर में 2 पुलिस जवानों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी शिमला में टालैंड-खलीनी सड़क पर कार और टैंकर की भीषण टक्कर में 2 पुलिस जवानों की मौत हो गई। हादसा सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के समीप हुआ।

शिमला : राजधानी शिमला में टालैंड-खलीनी सड़क पर कार और टैंकर के बीच हुई भीषण टक्कर में 2 पुलिस जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के समीप हुआ। दोनों जवान आल्टो कार में सवार होकर टालैंड से खलीनी की ओर जा रहे थे। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। पुलिस जवानों की मौत से शिमला क्षेत्र समेत महकमे में शोक की लहर है।

शिमला पुलिस के अनुसार, कार नंबर HP 52A-2767 और टैंकर नंबर HP 92A-9229 के बीच टक्कर हुई। हादसे में हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण मेहता निवासी ननखड़ी और कॉन्स्टेबल हेमंत कुमार निवासी जुब्बल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों को मिली 259 सहायक स्टाफ नर्सें, जारी हुए नियुक्ति पत्र

दोनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन कैंथू में तैनात थे। हादसे की सूचना मिलते ही शिमला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

एसपी गौरव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आगामी तफ्तीश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू के निर्देश: मरीजों को तुरंत उपलब्ध हों एमआरआई-सीटी स्कैन, मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगा रिसर्च विंग
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More