नाहन : शहर की सुंदरता और नागरिक गौरव को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने नाहन-शिमला रोड पर झमीरिया में स्थित चौक का सौंदर्यीकरण करवाया। इस नवनिर्मित चौक का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन और रोटरी क्लब नाहन संगिनी की ओर से स्वागत बोर्ड भी लगाया गया।
क्लब के अनुसार यह प्रोजेक्ट सामुदायिक विकास और शहर के सौंदर्यीकरण के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। सौंदर्यीकरण के बाद ये चौक शहर की स्वच्छता, विरासत और जनसेवा की भावना को दर्शाने वाले स्थान के रूप में विकसित हुआ है।
उद्घाटन समारोह में रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष मोनिका जैन सहित दीपा बंसल, सोना चंदेल, ममता जैन, रिजी और सारिका धवन मौजूद रहीं।
क्लब की सदस्यों ने कहा कि शहर के सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण से न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि नागरिकों में अपने आसपास के वातावरण के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। इस पहल के लिए शहरवासियों ने रोटरी क्लब नाहन संगिनी की सराहना की।
- ये भी पढ़ें : चौगान मैदान में महिलाओं को मिली बड़ी सुविधा, रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने बनवाया पिंक टॉयलेट
- ये भी पढ़ें : मंडी जिले के लिए 25 नई इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का शुभारंभ, CM सुक्खू बोले- अगले पांच वर्षों में HRTC को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य



