होमHimachalHamirpurसमाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सिलेक्ट

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में समाज शास्त्र के शिक्षकों के 108 पदों को पोस्ट कोड-26029 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (CBT) का परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में समाज शास्त्र के शिक्षकों के 108 पदों को पोस्ट कोड-26029 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (CBT) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि समाज शास्त्र के शिक्षकों के 108 पदों के लिए 439 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 374 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण 225 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जो 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में जनवरी महीने के लिए ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग का शेड्यूल जारी, नोट कर लें तारीखें

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में शारीरिक शिक्षा अध्यापक पदों के लिए 27 अगस्त को होगी काउंसलिंग, अभ्यर्थियों को भेजे बुलावा पत्र
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More