होमHimachalSirmaurनाहन-शिमला रोड पर इस चौक की बदली तस्वीर, रोटरी क्लब नाहन संगिनी...

नाहन-शिमला रोड पर इस चौक की बदली तस्वीर, रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने कराया सौंदर्यीकरण, सुंदरता में जुड़ा नया आकर्षण

शहर की सुंदरता और नागरिक गौरव को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने नाहन-शिमला रोड पर झमीरिया में स्थित चौक का सौंदर्यीकरण करवाया। इस नवनिर्मित चौक का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

नाहन : शहर की सुंदरता और नागरिक गौरव को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने नाहन-शिमला रोड पर झमीरिया में स्थित चौक का सौंदर्यीकरण करवाया। इस नवनिर्मित चौक का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन और रोटरी क्लब नाहन संगिनी की ओर से स्वागत बोर्ड भी लगाया गया।

क्लब के अनुसार यह प्रोजेक्ट सामुदायिक विकास और शहर के सौंदर्यीकरण के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। सौंदर्यीकरण के बाद ये चौक शहर की स्वच्छता, विरासत और जनसेवा की भावना को दर्शाने वाले स्थान के रूप में विकसित हुआ है।

ये भी पढ़ें:  पिपलीवाला स्कूल की PGT अर्पिता मित्तल के काम को मिली पहचान, ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’ से सम्मानित

उद्घाटन समारोह में रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष मोनिका जैन सहित दीपा बंसल, सोना चंदेल, ममता जैन, रिजी और सारिका धवन मौजूद रहीं।

क्लब की सदस्यों ने कहा कि शहर के सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण से न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि नागरिकों में अपने आसपास के वातावरण के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। इस पहल के लिए शहरवासियों ने रोटरी क्लब नाहन संगिनी की सराहना की।

ये भी पढ़ें:  अंब में 7.64 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने घर पर दबिश देकर पकड़ा

Latest Articles

Explore More