होमHimachalUnaआंखों का इलाज करवाने जा रही बुजुर्ग महिला को कार ने कुचला,...

आंखों का इलाज करवाने जा रही बुजुर्ग महिला को कार ने कुचला, टक्कर से 10 फीट दूर गिरी, अस्पताल में मौत

अंब बाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार की टक्कर लगने के बाद महिला करीब 10 फीट दूर जाकर सड़क पर गिरी।

ऊना : अंब बाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार की टक्कर लगने के बाद महिला करीब 10 फीट दूर जाकर सड़क पर गिरी।

हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय दुकानदारों और बाजार के लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर चालक को ट्रेस कर फोन के जरिए वापस बुलाया, जिसके बाद चालक पुलिस थाना अंब पहुंच गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में जमीनी और पैसों के विवाद में कर दी पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार पुत्र बलवंत सिंह निवासी अप्पर अंदौरा ने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार की सुबह वह अंब बाजार में मेहता हार्डवेयर स्टोर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान वाहन नंबर PB08BL 4900 के चालक ने सड़क पर पैदल जा रही सृष्टा देवी पत्नी तोता राम, निवासी डगरा, डाकघर सोहारी, तहसील बंगाणा, जिला ऊना को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग महिला कार से टकराने के बाद करीब दस फीट दूर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IFS और HPFS अधिकारियों के तबादले

सृष्टा देवी कुठेढ़ा खैरला स्थित पिंडी दास आश्रम में अपनी आंखों की जांच करवाने के लिए आई थीं। जब वह बस से उतर कर आश्रम की ओर जा रही तो इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गईं।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है और वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के जगात खाना में फटा बादल, सैलाब से सतलुज में बह गए वाहन, कई मलबे में दबे
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More