होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब हत्याकांड: दोनों आरोपित चार दिन के पुलिस रिमांड पर, हत्या...

पांवटा साहिब हत्याकांड: दोनों आरोपित चार दिन के पुलिस रिमांड पर, हत्या की असल वजह खंगाल रही पुलिस

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में सब्जी व्यापारी भाव सिंह हत्याकांड मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में सब्जी व्यापारी भाव सिंह हत्याकांड मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान हत्या के पीछे के कारण और घटनाक्रम को लेकर आरोपितों से पूछताछ करेगी।

पुलिस के अनुसार, वारदात से पहले पार्किंग में मोहम्मद आमिर, रेखा कुमारी और सब्जी व्यापारी भाव सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान तेजधार हथियार से हमला किए जाने के बाद भाव सिंह की मौत हो गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहासुनी की वास्तविक वजह क्या थी और विवाद ने हत्या का रूप कैसे लिया।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में बारिश ने मचाई तबाही, 24 घंटे में 23.12 करोड़ का नुकसान; मानसून में आंकड़ा 52.34 करोड़ पार

पुलिस ने दोनों आरोपितों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह भी स्पष्ट होगा कि वारदात के समय आरोपितों ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं।

मंगलवार देर शाम शिमला से फॉरेंसिक टीम भी पांवटा साहिब पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। टीम ने घटनास्थल से रक्त के नमूने सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।

इधर, हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं और अफवाहें सामने आ रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि किसी भी तरह की सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और उसे आगे प्रसारित करने से बचें।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ कॉलेज की हिंदी मेधा ने राज्य स्तर पर चमकाया नाम, निबंध में प्रथम तो प्रश्नोत्तरी में हासिल किया दूसरा स्थान

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि हत्या के मोटिव को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। दोनों आरोपितों से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी और जल्द ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा किया जाएगा।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More