HomeRashifalAaj Ka Rashifal 21 August 2026: आज का दिन किसके लिए कमाई...

Aaj Ka Rashifal 21 August 2026: आज का दिन किसके लिए कमाई वाला, किसके लिए संभलने वाला… जानें 12 राशियों का हाल

जानें मेष से मीन तक किस राशि के लिए क्या संकेत हैं, क्या रहेगा शुभ अंक-रंग और कौन-सा उपाय दिला सकता है लाभ।

  • स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों के मामलों में संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। कारोबार और कार्यक्षेत्र में भी दिन अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। जानें मेष से मीन तक किस राशि के लिए क्या संकेत हैं, क्या रहेगा शुभ अंक-रंग और कौन-सा उपाय दिला सकता है लाभ।

मेष राशि
खुद को किसी रचनात्मक काम में व्यस्त रखें। खाली बैठने की आदत मानसिक शांति के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। प्रेम, मेलजोल और आपसी जुड़ाव बढ़ेगा। दूसरों को अपनी बात मनवाने की प्रतिभा लाभ पहुंचाएगी। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हल्का काला
उपाय: कुंवारी कन्याओं की सेवा करें।

वृष राशि
आज आप बीमारी से राहत पाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में अचानक समस्याएं सामने आ सकती हैं। किसी को पैसा देने में परेशानी हो सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भागदौड़ से बचें। चोट लगने की आशंका रहेगी।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: बादामी
उपाय: भोजन में केसर का प्रयोग करें।

मिथुन राशि
खानपान में संयम बरतें और सेहत का ध्यान रखें। कुछ अनचाहे मेहमान घर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। घर के कामों में व्यस्तता रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला
उपाय: सफेद वस्तुओं का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 13 July 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का हाल, शुभ अंक, शुभ रंग और ये आसान उपाय

कर्क राशि
आज धन कमाने के प्रयासों में तेजी रहेगी, लेकिन किसी गलत तरीके से बचें। विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें। शाम का समय बेहतर रहेगा। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: भूरा
उपाय: मंदिर में जाकर मां दुर्गा की पूजा करें।

सिंह राशि
बेहतर जीवन के लिए अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। किसी वस्तु के गुम होने की आशंका है। शाम के समय स्वभाव में क्रोध और ईर्ष्या बढ़ सकती है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों को सफेद वस्तुओं का दान करें।

कन्या राशि
आज आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। सामाजिक मेलजोल में आपका मजाकिया अंदाज लोकप्रियता बढ़ा सकता है, लेकिन परिस्थितियों का ध्यान रखें। अनावश्यक खर्च से बचें। यात्रा में सावधानी बरतें। नए स्रोतों से धन प्राप्त होने की संभावना है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला
उपाय: घर से निकलते समय नीले रंग का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 25 July 2026: दिन की शुरुआत से पहले जान लें आपकी राशि क्या इशारा कर रही है? क्लिक पर पढ़ें

तुला राशि
आज किसी पर क्रोध करने से बचें। घर की परेशानियों के कारण कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह किसी से न उलझें और कामकाज पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: भूरा
उपाय: आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
आज अचानक किसी स्रोत से धन लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में धोखा मिलने की आशंका है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा का आनंद मिलेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर तांबे या सोने की वस्तु धारण करें।

धनु राशि
आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और प्रगति के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से अच्छा लाभ हो सकता है। कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। शाम को खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला
उपाय: अपने कुलदेवता की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 15 अप्रैल 2026: किस्मत कनेक्शन के साथ जानिए आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

मकर राशि
बीते दिनों किया गया निवेश आज लाभ दे सकता है। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, धोखा मिलने की आशंका है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए स्नान के पानी में कुशा डालें।

कुंभ राशि
चोट लगने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। कार्यों में लापरवाही से बचें। अनावश्यक यात्राएं टालें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला
उपाय: हाथ में सोना पहनें।

मीन राशि
आज कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। अनजाने में आप अपने प्रिय व्यक्ति को नाराज कर सकते हैं, इसलिए व्यवहार में संयम रखें। कामकाज पर ध्यान दें। शाम को मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: अपने जीवनसाथी या प्रियजन को उपहार दें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More