HomeHimachalHamirpurहमीरपुर में बारिश ने मचाई तबाही, 24 घंटे में 23.12 करोड़ का...

हमीरपुर में बारिश ने मचाई तबाही, 24 घंटे में 23.12 करोड़ का नुकसान; मानसून में आंकड़ा 52.34 करोड़ पार

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के जिला ईमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (DEOC) में वीरवार दोपहर तक प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार गत 24 घंटों के दौरान जिलेभर से 23.12 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

हमीरपुर : जिला हमीरपुर के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार रात और बुधवार को हुई भारी बारिश से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के जिला ईमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (DEOC) में वीरवार दोपहर तक प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार गत 24 घंटों के दौरान जिलेभर से 23.12 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

इस दौरान एक कच्चा मकान ध्वस्त हुआ है और 5 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक पंचायतघर, 2 किचन शैड, 2 गौशालाएं और 4 डंगे भी ध्वस्त हुए हैं। जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं को 11.78 करोड़ रुपये और लोक निर्माण विभाग को 11.20 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।

ये भी पढ़ें:  आधुनिक डिजिटल तकनीक से दो चरणों में होगी जनगणना- 2027: DC मुकेश रेपासवाल ने दिए ये निर्देश

इसी के साथ इस मॉनसून सीजन में 30 जून के बाद जिला हमीरपुर में सरकारी और निजी संपत्ति के नुकसान का आंकड़ा 52.34 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इस सीजन में अभी तक लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 35.33 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि जल शक्ति विभाग को 16.32 करोड़ रुपये, बिजली बोर्ड को 42.25 लाख और शिक्षा विभाग को 1.30 लाख रुपये की क्षति हुई है। एक पंचायत घर के गिरने से लगभग 3.50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। 2 किचन शैड गिरने से लगभग 65 हजार रुपये की क्षति हुई है।

इस सीजन में 4 कच्चे मकान ध्वस्त होने से लगभग 8.50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। इसी दौरान 14 अन्य कच्चे मकानों और 3 पक्के मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, जिससे लगभग 5.52 लाख रुपये की क्षति हुई है। 4 डंगे गिरे हैं, जिनमें लगभग 2.40 लाख रुपये की क्षति हुई है। 15 गौशालाओं के ध्वस्त होने से लगभग 3.10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार यात्रा हुई और आसान! नौहराधार-चाबधार सड़क का ट्रायल सफल, अब इतनी रह गई पैदल दूरी

एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया कि राजस्व विभाग सहित सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों नुकसान की रिपोर्ट तुरंत प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावितों की तुरंत मदद की जा सके।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More