HomeHimachalSirmaurसिरमौर में शारीरिक शिक्षा अध्यापक पदों के लिए 27 अगस्त को होगी...

सिरमौर में शारीरिक शिक्षा अध्यापक पदों के लिए 27 अगस्त को होगी काउंसलिंग, अभ्यर्थियों को भेजे बुलावा पत्र

उपनिदेशक एलीमेंट्री सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि इन छह नामांकित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन 27 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे उप-निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक, जिला सिरमौर स्थित नाहन के कार्यालय में होगा।

नाहन : जिला सिरमौर में शारीरिक शिक्षा अध्यापक (PET) जॉब ट्रेनी के 11 पदों को भूतपूर्व सैनिक कोटे के तहत बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए भूतपूर्व सैनिक सेल हमीरपुर को भेजी गई मांग के एवज में अभी छह अभ्यर्थियों के नाम नामांकित होकर प्राप्त हुए हैं।

उपनिदेशक एलीमेंट्री सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि इन छह नामांकित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन 27 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे उप-निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक, जिला सिरमौर स्थित नाहन के कार्यालय में होगा।

उन्होंने बताया कि सभी नामांकित अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र डाक के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। काउंसलिंग के लिए बायोडाटा फॉर्म और आवश्यक दस्तावेजों की चेकलिस्ट विभागीय ब्लॉग पर उपलब्ध करवाई गई है। अभ्यर्थियों को फॉर्म डाउनलोड कर पूरी तरह भरकर काउंसलिंग के दौरान अपने साथ लाना होगा।

ये भी पढ़ें:  ऑरेंज अलर्ट: नाहन उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान 29 जुलाई को रहेंगे बंद, SDM ने जारी किए आदेश

यदि किसी पात्र नामांकित अभ्यर्थी को किसी कारणवश डाक के माध्यम से बुलावा पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह भी निर्धारित तिथि और समय पर काउंसलिंग में उपस्थित हो सकता है। ऐसे अभ्यर्थियों को विभागीय ब्लॉग से बायोडाटा फॉर्म डाउनलोड कर भरना होगा और अपने सभी मूल दस्तावेजों, जिनमें डिस्चार्ज बुक, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र तथा उनकी छायाप्रतियां शामिल हैं, साथ लानी होंगी।

ये भी पढ़ें:  नाहन: बरसात से पहले दुरुस्त होगी गिरि पेयजल योजना, जलशक्ति विभाग लेगा 10 दिन का शटडाउन, जानें पूरा प्लान

Latest Articles

Explore More