होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब में बड़ा हादसा: खाले में नहाने उतरे दो बच्चों की...

पांवटा साहिब में बड़ा हादसा: खाले में नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत, तीन को पुलिस ने बचाया

थाना पुरुवाला के तहत जम्बूखाला के पास नहाने गए पांच बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पांवटा साहिब : पुलिस थाना पुरुवाला के तहत जम्बूखाला के पास नहाने गए पांच बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को पांच बच्चे जम्बूखाला में नहाने गए थे। इनकी पहचान जबीर (9) पुत्र अनवर निवासी गाजीपुर, उत्तरप्रदेश, रोहित (8-9) पुत्र रमेश, सिद्धार्थ व अंकुर पुत्र बृजमोहन लाल (8-9) और सत्यम (8) पुत्र सिकंदर निवासी समस्तीपुर, बिहार, हाल किरायेदार निहालगढ़ के रूप में हुई है।

नहाते समय अचानक एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा बच्चा भी पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुरुवाला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती में इस बार एआरओ हमीरपुर से 1000 युवाओं की सिलेक्शन, 27 को रिपोर्ट करने के निर्देश

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रोहित, सिद्धार्थ और अंकुर को सुरक्षित तलाश कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SDPO पांवटा साहिब भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता सत्यम की जम्बूखाला में तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद कर लिया गया।

दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाए गए हैं। SDPO पांवटा साहिब ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आगामी कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी दोषी करार, पांवटा साहिब की अदालत ने सुनाई 4 साल के कठोर कारावास की सजा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More