HomeHimachalUnaसाइबर ठगी में गंवाई थी ₹44 हजार रुपये की राशि, ऊना पुलिस...

साइबर ठगी में गंवाई थी ₹44 हजार रुपये की राशि, ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली पूरी रकम

जिला पुलिस ऊना की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को ठगी गई पूरी ₹44 हजार की राशि वापस मिल गई।

ऊना : जिला पुलिस ऊना की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को ठगी गई पूरी ₹44 हजार की राशि वापस मिल गई। दिसंबर 2025 में पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही जिला पुलिस ऊना के साइबर सेल ने संबंधित बैंक, वित्तीय संस्थानों और अन्य एजेंसियों के साथ तत्काल समन्वय स्थापित कर कार्रवाई शुरू की। समयबद्ध प्रयासों के चलते ठगी की गई पूरी ₹44 हजार की राशि सफलतापूर्वक होल्ड कराई गई और बाद में शिकायतकर्ता को वापस दिला दी गई।

एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर अपराधों के मामलों में समय पर शिकायत मिलने और विभिन्न एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय का परिणाम है। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी के मामलों में तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि ठगी गई रकम को सुरक्षित रखने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ सके।

ये भी पढ़ें:  मंडी में 7 जुलाई को होगा ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट, स्लॉट बुकिंग शुरू, ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

जिला पुलिस ऊना ने आमजन को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर भी सतर्क किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पुलिस, सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग या कोई अन्य सरकारी एजेंसी फोन अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं करती।

पुलिस ने अपील की है कि ऐसी कोई कॉल आने पर तुरंत कॉल काट दें और अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी झांसे या लालच में आकर पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी के भवाई ब्लीच में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत, इलाके में शोक की लहर
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More