HomeHimachalMandiमंडी में 7 जुलाई को होगा ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट, स्लॉट बुकिंग शुरू,...

मंडी में 7 जुलाई को होगा ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट, स्लॉट बुकिंग शुरू, ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

जिला मंडी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोगों के लिए 7 जुलाई को छोटा पड्डल में ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ ही टेस्ट में शामिल होना होगा।

मंडी : जिला मंडी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोगों के लिए 7 जुलाई को छोटा पड्डल में ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ ही टेस्ट में शामिल होना होगा।

वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी (ना.) सदर रूपिंदर कौर ने बताया कि आगामी 7 जुलाई को मंडी के बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर (छोटा पड्डल) ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट लिए जाएंगे।

ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए प्रतिभागी को अपने फार्म फोटो सहित भरकर फाइल के साथ लाने होंगे। बिना फोटो, फाइल व अधूरे भरे हुए फाॅर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए पहली जुलाई से सुबह 11ः30 बजे से पीएआरआईवीएएचएएनडाॅटजीओवीडाॅटआईएन के माध्यम से स्टाॅल बुक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें:  अब आधार आधारित ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन से मिलेगा राशन

Latest Articles

Explore More