होमHimachalChambaराज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा,...

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा, उपायुक्त ने तेजी लाने के दिए निर्देश

बैठक में जिले के सभी उपमंडलों में राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में आज एनआईसी कक्ष में राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों की स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के सभी उपमंडलों में राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान बाढ़ सुरक्षा कार्यों, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों, अग्नि सुरक्षा से संबंधित कार्यों तथा विद्यालय भवनों के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक सुधार कार्यों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति एवं स्थिति की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों ने उपायुक्त को दी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य संस्थानों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य आवश्यक सार्वजनिक भवनों में किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, CCTNS रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग जितेंद्र शर्मा व अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण कानव बड़ोत्रा सहित विभिन्न उप मंडलों के अधिशासी अभियंता वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

ये भी पढ़ें:  2 जनवरी को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दिव्यांगजनों का होगा चिकित्सा परीक्षण

Latest Articles

Explore More