होमHimachalHamirpurहमीरपुर में 30 को 3 केंद्रों पर होगी नीट-पीजी की परीक्षा, एडीसी...

हमीरपुर में 30 को 3 केंद्रों पर होगी नीट-पीजी की परीक्षा, एडीसी ने की आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा

देशभर के मेडिकल कालेजों में एमडी, एमएस और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए 30 अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाने वाले नीट-पीजी परीक्षा के लिए जिला हमीरपुर में भी 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

हमीरपुर : देशभर के मेडिकल कालेजों में एमडी, एमएस और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए 30 अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाने वाले नीट-पीजी परीक्षा के लिए जिला हमीरपुर में भी 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

एडीसी अभिषेक गर्ग ने जिला के प्रशासनिक, पुलिस, अन्य संबंधित अधिकारियों तथा जिला के तीनों परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करके नीट-पीजी परीक्षा के लिए आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंस (एनबीईएमएस) द्वारा विश्व प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस के माध्यम से आयोजित की जा रही

इस परीक्षा के लिए जिला हमीरपुर में नालंदा कालेज ऑफ एजूकेशन झनियारी के परिसर में स्थित आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड हमीरपुर, न्यू गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल गोपालनगर, पक्का भरो और सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी, बड़सर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब : रुचिरा पेपर्स के एमडी उमेश चंद्र गर्ग का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर

एडीसी ने इन तीनों संस्थानों के प्रधानाचार्यों को एनबीईएमएस के सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करते हुए सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम हमीरपुर, एसडीएम बड़सर और संबंधित पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों के आस-पास पुख्ता सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें, ताकि इस प्रतिष्ठित परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न करवाया जा सके।

एडीसी ने कहा कि परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12ः30 बजे तक होगा, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 7 बजे से ही आरंभ कर दिया जाएगा, ताकि वास्तविक परीक्षा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं सुचारू हो सकें। उन्होंने बिजली बोर्ड लिमिटेड के अधिकारियों को परीक्षा के दौरान बिजली की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें:  ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट: बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 10 दोपहिया वाहन पुलिस ने किए जब्त, 22 वाहनों के काटे चालान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More